फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Krishna wins the Matka race.

Sirsa News: मटका दौड़ मुकाबले में कृष्णा ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Krishna wins the Matka race.
रानियां । बालासर में खेल प्रतियोगिता में आयोजित मटका दौड़ में भाग लेते हुए प्रतिभागी। संस्था। 
सिरसा। रानियां विधानसभा के गांव बालासर में वीरवार से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन मटका दौड़ और कबड्डी के मुकाबले सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मटका दौड़ मुकाबले में कृष्णा प्रथम, निर्मला द्वितीय और अंजू तृतीय रही, वही कबड्डी मुकाबले में बनी विजेता और बाहिया उप विजेता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान देश प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने वाले विभिन्न खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे सांसद सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जयंती के दिन खेल महोत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए शुरुआत हुई थी और लगभग 45 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देश के अंदर खिलाड़ियों की सबसे बड़ी नर्सरी के रूप में उभरकर सामने आया है। देश में जितने भी खेल होते हैं, चाहे वह एथलेटिक्स हो, कबड्डी, वाॅलीबाल हो या क्रिकेट, हर स्पर्धा में हरियाणा का खिलाड़ी अपना जौहर दिखा करके आता है। इसी जिले की बेटी सविता पूनिया जो हॉकी के मैदान के अंदर अपने कौशल का एक बार नहीं कई बार परिचय दे चुकी हैं। इस दौरान वेद फुलां, भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. गंगा सागर केहरवाला, पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, रणमाल सिंह बालासर, शीशपाल कंबोज, गुरदेव सिंह राही एडवोकेट, सरपंच धर्मपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा इनाम सिरसा में रखा गया : बराला

सांसद ने कहा कि खेल महोत्सव के विजेताओं के लिए हरियाणा में तो सबसे बड़ा इनाम सिरसा लोकसभा के अंदर रखा गया है। इसमें हमने घोषणा की है कि बच्चे जो इस ब्लॉक लेवल से ऊपर खेल करके आएंगे उनको किट तो हम देने का काम करेंगे ही, साथ ही उनका भविष्य सुरक्षित हो इस बात का भी प्रयास करेंगे। इस खेल महोत्सव में विजेताओं को 71 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाएगा और बच्चों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सांसद ने इस अवसर पर 5 लाख रुपये खेल सामग्री और 5 लाख रुपये अन्य कार्यों के लिए देने की घोषणा की। कार्यक्रम से पहले मुख्यअतिथि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए खेल महोत्सव की शुरूआत की।




ये रहे परिणाम
प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए ओवरऑल इंचार्ज व राजीव गांधी खेल स्टेडियम से कोच संपत सिंह ने बताया कि महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता गांव बणी व महमदपुरिया के बीच खेला गया। इसमें बणी की टीम ने 24 पॉइंट और मोहम्मदपुरिया की टीम ने 5 पॉइंट बनाए और इस स्पर्धा में बणी की टीम 19 रनों से विजेता रही। एथलीट प्रतियोगिताओं की महिला जैवलिन थ्रो स्पर्धा में प्रियंका घोड़ांवाली ने पहला स्थान, रोशनी बालासर ने दूसरा स्थान और प्रियंका बणी ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की शॉट पुट स्पर्धा में गांव सुल्तानपुरिया की जैस्मिन ने प्रथम, बणी की प्रियंका ने द्वितीय और धोतड़ की दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबीकूद स्पर्धा में गांव बनी के विक्रम ने पहला, ढाणी लहरांवाली के अरमान सिंह ने दूसरा और गिंदड़ा के प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की लंबीकूद स्पर्धा में सुल्तानपुरिया की अमनदीप कौर ने प्रथम, गांव बनी की राखी ने द्वितीय तथा गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed