फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kitchen gardens will be built in 348 schools from class 1st to 8th

Sirsa News: पहली से आठवीं तक के 348 स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन

Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens will be built in 348 schools from class 1st to 8th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को हरी भरी सब्जियां खिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है। मिड डे मील में शुद्ध शाकाहारी भोजन बच्चों को मिल सके, इसलिए स्कूलों में ही किचन गार्डन विभाग की ओर तैयार किए जा रहे हैं। ग्रामीण परिवेश व कृषि से जुड़ाव होने के कारण सब्जियों उगाने में ग्रामीण सहयोग भी स्कूल प्रशासन को मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 472 स्कूलों के अंदर किचन गार्डन बनाए जा चुके हैं और उनका लाभ मिड डे मील की थाली में पहुंच रहा है। वहीं, बच्चों को सब्जियों के बारे में जानकारी भी मिल रही है और वह जान पा रहे हैं कि कौन-सी सब्जी खाने से शरीर को कौन से पोषक तत्व मिलते हैं।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से दूसरे चरण में स्कूलों को किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए गए है। इसको लेकर कई स्कूलों में काम शुरू हो गया है। जिले में स्कूलों की बात करें तो पहली से आठवीं तक 820 स्कूल है। पूर्व में 472 स्कूलों में किचन गार्डन बने हुए है और उनका लाभ बच्चों को मिल रहा है। ऐसे में बचे हुए 348 स्कूलों में किचन गार्डन जल्द से जल्द तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यह होगा फायदा
किचन गार्डन बनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुद्ध साग-सब्जी उपलब्ध करवाना है। स्कूलों में बनाए गए किचन गार्डन से विद्यालयों के विद्यार्थी क्यारियां में उगाई गई ताजी सब्जियां खाएंगे। किचन गार्डन में पालक, टमाटर, बैंगन, टिंडा के साथ मौसमी सब्जियों की पैदावार की जाएगी।

--
कोट्स
निदेशालय की ओर से आठवीं तक के सभी स्कूलों में किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीईओ के माध्यम से स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं।
बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed