फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kisan majdoor sangthan meeting

Sirsa News: डबवाली में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों ने भरी हुंकार

Thu, 28 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
kisan majdoor sangthan meeting
वि​भिन्न संगठनों के किसान नेता बैठक के उपरांत। संवाद
निजी बैंक और फाइनेंस कंपनियों की अवैध वसूली एवं घरों-जमीनों की कुर्की के विरोध में 2 जून को होगी महापंचायत
विज्ञापन

- डबवाली अनाज मंडी में होगी किसान-मजदूर महापंचायत, एसपी कार्यालय पर होगा जोरदार प्रदर्शन

फोटो ---25


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली के विश्वकर्मा गुरु घर में वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं विभिन्न मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डबवाली में निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की ओर से की जा रही अवैध वसूली, अनुचित ब्याज और घरों-जमीनों की कुर्की के खिलाफ 2 जून को डबवाली अनाज मंडी में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में नेताओं ने कहा कि निजी बैंक की ओर से गैरकानूनी तरीके से कुर्की किए गए मकान में किसान की घर वापसी करवाने पर किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि घरों और जमीनों की कुर्की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

किसान और मजदूर संगठनों के नेताओं ने बताया कि 30 और 31 मई को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा 2 जून की महापंचायत में किसानों मजदूरों और आमजनता को शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। एकजुट होकर निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की लूट के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनियां आरबीआई गाइडलाइन का हवाला देकर आम लोगों को कर्ज देती हैं लेकिन बाद में अनुचित ब्याज और भारी पेनाल्टी लगाकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया जाता है। फाइनेंस कंपनियां मूलधन से दो से चार गुना तक राशि वसूल कर रही हैं जो सरासर लूट है। इस आर्थिक लूट के खिलाफ आम जनता को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां, राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा, पगड़ी संभाल जट्टा, खेत मजदूर यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, भवन निर्माण कामगार यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन सहित कई जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी सुनिश्चित की।


बैठक में किसान नेता जसवीर सिंह भाटी, किसान नेता राकेश फगोडि़या, नत्थू राम भारुखेड़ा, सोहनलाल भारुखेड़ा, भोला सिंह बराड़, मनदीप सिंह बराड़, जगजीत सिंह जग्गी, विरो रानी, प्रीतपाल सिंह, जगदेव सिंह मुन्ना, गुरतेज सिंह, भजन सिंह फुलों और बलजिंदर सिंह, परमजीत सिंह सहित अनेक किसान-मजदूर नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed