फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kidnapper arrested

Sirsa News: नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
kidnapper arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। चौकी गोरीवाला पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उदय सिंह उर्फ गौरव कलंदरगढ़, जिला फतेहाबाद हाल फेफाना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला है।
चौकी गोरीवाला प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगपाल सिंह ने बताया कि 5 मार्च को पीड़िता की माता की शिकायत पर अज्ञात पर उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण कर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एएसआई राजेश कुमार ने साइबर सेल की सहायता से मामले की तफ्तीश करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और नाबालिग को बरामद कर लिया। लीगल एड काउंसिल के समक्ष बयान करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इसके उपरांत नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में आरोपी उदय सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed