{"_id":"65dcb3a73093a51f7001d170","slug":"khokhars-team-won-the-kabaddi-cup-trophy-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115784-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खोखर की टीम ने जीती कबड्डी कप की ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खोखर की टीम ने जीती कबड्डी कप की ट्राॅफी
Mon, 26 Feb 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के गांव रानिया में विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते क्लब के सदस्य और अतिथिगण।
रानियां। संत बाबा प्रीतम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित किए जा रहे कबड्डी कप के दूसरे दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी 75 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा, पंजाब और उतर प्रदेश से आईं टीमों ने जोर आजमाइश की। कबड्डी 75 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल मुकाबला डेरा प्रकाश और खोखर की टीम के बीच खेला गया। इसमें खोखर की टीम ने डेरा प्रकाश की टीम को पांच अंकों से हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि हैप्पी रानियां, राजेश मलिक, आयोजक क्लब की ओर से विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि हैप्पी रानियां और राजेश मलिक ने कहा कि युवा वर्ग बुराइयों की ओर बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे से बर्बाद हो रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए युवाओं का ध्यान खेलों की ओर करने की जरूरत है। इसलिए कई लोगों की ओर से गांवों में खेल संबंधी आयोजन करवाए जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी का रुझान खेलों में बढ़ सके और युवा पीढ़ी अपने भविष्य को खेलों में तराशने का काम करें।
उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खिलाड़ी हमेशा निरोग रहेगा। खेलों से जुड़कर सभी अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं और अपने क्षेत्र, माता-पिता का नाम रोशन करें। अंतिम मुकाबले में बेस्ट रेडर और बेस्ट स्टॉपर भी पुरस्कृत हुए। इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह, रमेश बब्बी, मलकीत सिंह, निक्का चीमा, हरजिंद्र सिंह, मक्खन ढिल्लो आदि मौजूद रहे।