फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khasra numbers of illegal colonies issued, do not buy plots

Sirsa News: अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर जारी, न खरीदें प्लॉट

Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Khasra numbers of illegal colonies issued, do not buy plots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद क्षेत्र में 25 कॉलोनियों के वैध होने के बाद से शहर और साथ लगते गांवों में लगातार अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। इन कॉलोनियों में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ते प्लॉट देकर ठगा जा रहा है। ऐसे में जिला योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर जारी किए हैं। इन सभी खसरों नंबरों में किए गए निर्माण पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अधिकारियों ने प्लॉट न खरीदने के लिए कहा है।

शहर व साथ लगते गांवों में अवैध कॉलोनियों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। नगर परिषद प्रशासन और जिला नगर योजनाकार विभाग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियां कट रही है। इन कॉलोनियों में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग प्लाट खरीदकर अपने घर का सपना पूरा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं हो सकती। कार्ड के नाम पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ कॉलोनाइजर धोखाधड़ी कर रहे हैं। कार्ड में मालिकाना हक देने के बाद भी इंतकाल संबंधित मालिक के नाम ही रहता है।
विज्ञापन


ऐसे में कभी भी कार्ड पर प्लाॅट खरीदने वाला मालिक नहीं बनता है, जब तक रजिस्ट्री न हो। इसी तरह के लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर जारी कर दिए, ताकि कोई व्यक्ति इन खसरा नंबर में कोई प्लाट न खरीदे और धोखाधड़ी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::::

बिना लाइसेंस के कॉलोनियां हो रही हैं विकसित

जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में बिना लाइसेंस, सीएलयू या एनओसी प्राप्त किए कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। अवैध कॉलोनियों को लेकर विभाग की ओर से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन कॉलोनियों को लेकर निरंतर शिकायतें विभाग को प्राप्त हो रही हैं। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

----

बॉक्स

खाजाखेड़ा : खसरा नंबर 23//15/2, 16मिन, 7/2, 8/2, 13, 14, 17, 18।

कंगनपुर : खसरा नंबर 56//4, 7, 14, 17, 23/1, 53//12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 23।

खैरपुर : खसरा नंबर 99//1/2/2/1, 1/2/2/3, 10/1/1, 10/1/5, 10/1/6, 10/1/2, 10/1/3, 11/1/2/4, 11/1/2/5, 11/1/2/6, 11/2/2/1, 1/2/1, 10/2, 11/1/1, 11/2/1, 20/1/2 ।


::::::::::::::::::::::

विभाग की ओर से चिह्नित किए गए खसरा नंबरों में किसी भी प्रकार के बिक्री, समझौते, पूर्ण भुगतान समझौते या पावर ऑफ अटॉर्नी आदि न की जाए। इन सभी खसरा नंबरों में किए गए निर्माण पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

कर्मवीर झांझडिया, जिला नगर योजनाकार, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed