फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kavya won the gold medal in shot put with a throw of 8.75m

Sirsa News: काव्या ने शॉटपुट में 8.75 मी थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kavya won the gold medal in shot put with a throw of 8.75m
ऐलनाबाद।नचिकेतन पब्लिक स्कूल, ऐलनाबाद के विद्यार्थी स्टाफ सदस्याें के साथ। स्कूल
ऐलनाबाद। सातवीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय टूर्नामेंट (अंडर-11) का आयोजन रोहतक में 7 से 9 नवंबर को किया गया था। इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के एथलेटिक्स इवेंट राजीव गांधी स्टेडियम, रोहतक और कैरम व शतरंज इवेंट अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक में आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में नचिकेतन पब्लिक स्कूल, ऐलनाबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा छठी की काव्या ने शॉटपुट में 8.75 मीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं की समाहिता ने कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 राउंड में जीत हासिल की।
विज्ञापन


वह मात्र एक राउंड से प्रथम एवं द्वितीय स्थान से चूक गईं और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कक्षा तीसरी के ओम गिजवानी ने शतरंज प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पंचम स्थान हासिल किया। छठी की काव्या ने भी शतरंज प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया और निर्णायकों की प्रशंसा प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक रणजीत सिंह सिद्धू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेल-कूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। इस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed