{"_id":"6a8dd607561f1ddc0b06dd25","slug":"kanoongo-patwari-strike-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163879-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समाधान नहीं होने पर अब 27 तक रहेगी कानूनगो पटवारी की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समाधान नहीं होने पर अब 27 तक रहेगी कानूनगो पटवारी की हड़ताल
Tue, 25 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी-कानूनगो की हड़ताल से तहसील के कामकाज पर लगा ब्रेक
करोड़ों के राजस्व पर असर, सॉफ्टवेयर को लेकर बनी गतिरोध की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के कारण तहसील स्तर पर अधिकांश कामकाज प्रभावित हुए हैं। आम लोगों को जमीन संबंधी दस्तावेज, इंतकाल और गिरदावरी जैसे राजस्व कार्यों के लिए परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी तहसील कार्यालय और पटवार भवन में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान दलवीर बिस्सु ने बताया कि कर्मचारी नई तकनीक के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर को पहले किसी एक तहसील में परीक्षण के तौर पर लागू करना चाहिए था।
पुराने राजस्व रिकॉर्ड का पूरा आंकड़ा नए सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं है। इससे जमाबंदी पुराने माध्यम से तैयार करनी पड़ रही है। उसकी प्रविष्टि नए पोर्टल पर करने से रिकॉर्ड में विरोधाभास बन रहा है। प्रदेश में 30 हजार से अधिक इंतकाल पुराने सॉफ्टवेयर में लंबित हैं।
विज्ञापन
कई मामलों को तहसील-कानूनगो स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है लेकिन नए सॉफ्टवेयर में उनकी प्रविष्टि नहीं हो पा रही है। जिले में पटवारियों के स्वीकृत 324 पदों में से करीब 200 पद खाली हैं। 79 नए पटवारी मिलने के बावजूद कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव है।
डिजिटल सर्वे की चुनौतियां
पटवारियों के अनुसार डिजिटल फसल सर्वे ने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसमें प्रत्येक खेत की अलग-अलग तस्वीर लेकर विवरण दर्ज करना पड़ता है। एक पटवारी के पास करीब पांच गांवों का कार्यभार होता है। हजारों एकड़ भूमि का सर्वे तय समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। कर्मचारियों ने सर्वे की दूरी सीमा बढ़ाने और प्रक्रिया सरल करने की मांग की है।
सॉफ्टवेयर संबंधी अन्य समस्याएं
नए सॉफ्टवेयर में भूमि का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में दर्ज किया जा रहा है। पहले कनाल, मरला और सरसाई की व्यवस्था थी। सॉफ्टवेयर में हिंदी का विकल्प नहीं होने से भी कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने सरकार से तकनीकी खामियां दूर करने की मांग की है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड का पूरा आंकड़ा अपलोड करने और सॉफ्टवेयर को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की भी मांग की है।