फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest on nahrana head

Sirsa News: नहराना हेड पर किसान-मजदूर महापंचायत, आश्वासन के बाद धरना स्थगित

Mon, 24 Aug 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
protest on nahrana head
चोपटा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल संबो​धित करते हुए। संवाद 
- नहराना हेड पर 5 घंटे चली महापंचायत, सिंचाई विभाग ने 20 दिन मेें मांग पूरी करने का किया वादा
विज्ञापन


फोटो --- 36,37
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नहराना हेड पर गांव जमाल के ग्रामीणों ने पानी टेल तक पहुंचाने की मांग को लेकर सोमवार को धरना दिए। सिंचाई विभाग सिरसा के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर के ठोस आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। महापंचायत में हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग की टीम धरने के छठवें दिन धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने किसान मजदूर महापंचायत कमेटी से बातचीत की। कमेटी में नंदलाल बेनीवाल, रघुवीर कडवासरा, प्रहलाद बेनीवाल सहित 11 सदस्य थे। इन सदस्यों ने अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

महापंचायत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल और किसान नेता बलराम सहारण भी शामिल थे। उन्होंने नहरी पानी के साथ-साथ पेयजल की भी मांग की। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का समर्थन किया। उन्होंने नहरों में पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत की प्रमुख मांगें
किसानों ने दोनों नहरों के आउटलेट ठीक करने की मांग की। गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कूड़ा कचरा हटाने को कहा गया। कुताना माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगवाने की भी मांग उठी। कुताना माइनर पर बने छह पुलों को ऊंचा करने की बात कही गई। जमाल माइनर में जमाल गांव से आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए दीवार बनाने की मांग की गई। टेल पर पड़ने वाले गांवों में सिंचाई और पीने के पानी की समस्या बताई गई।
सिंचाई विभाग का आश्वासन
महापंचायत की सूचना पर कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पहुंची। सिंचाई विभाग और ग्रामीणों की 11 सदस्यीय कमेटी के बीच दोपहर 1:30 बजे बैठक शुरू हुई। कमेटी सदस्यों ने सिंचाई विभाग से लिखित आश्वासन मांगा। अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि 20 दिन में मांगें पूरी की जाएंगी। इसमें कुताना माइनर, वरूवाली नहर और नोहर फीडर नहर में पानी की बंदी के दौरान अवैध मोगियों को तोड़ने का वादा किया गया।

समस्याओं का समाधान शुरू
कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर ने बताया कि नाथूसरी चोपटा क्षेत्र की माइनरों पर संज्ञान लिया गया है। अवैध तरीके से बनाई गईं मोगियों को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी अवैध हौदियां तोड़ दी जाएंगी। कुताना माइनर की समस्या का समाधान भी जल्द किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मंगलवार से किसानों की मांगों को पूरा करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed