फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kaluana minor broken between village Pakka Shaheedan and Kamal

Sirsa News: गांव पक्का शहीदां व कमाल के बीच में टूटी कालूआना माइनर

Thu, 18 Jan 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kaluana minor broken between village Pakka Shaheedan and Kamal
कालांवाली में खेत में जमा पानी दिखाते गांव पक्का शहीदां के ग्रामीण
कालांवाली। गांव पक्का शहीदां और कमाल के बीच में गुजरने वाली कालूआना माइनर टूट गई। माइनर टूटने से करीब 150 एकड़ गेहूं की फसल में पानी भर गया। हालांकि नहरी विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार और विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर माइनर को बांध दिया था।
विज्ञापन

वहीं किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि माइनर में जगह-जगह दरार बनी हुई हैं। इसकी मरम्मत नहीं होने से यह क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्रामीणों खेता सिंह, जगतार सिंह, गुरदास सिंह, गुरदीप सिंह, सेवक सिंह, जीत सिंह ने बताया कि माइनर टूटने से उनकी गेहूं की फसल में करीब एक से दो फुट तक पानी जमा हो गया है। किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई तक नहीं करवाई गई है। इसमें पानी आते ही यह ओवरफ्लो हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि माइनर की नियमित रूप से सफाई करवाई जाए और समय-समय पर उसकी मरम्मत होती रहे।
विज्ञापन


बुर्जी नंबर 24 के पास से माइनर टूटी थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। विभाग के 13 कर्मचारियों ने 2 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से माइनर को बांध दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, जेई, सिंचाई विभाग कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed