{"_id":"680a6966f268a78f0d025dc5","slug":"kalanwali-subdivision-office-has-become-a-centre-of-chaos-work-is-not-being-done-on-time-people-are-having-to-make-rounds-sirsa-news-c-128-1-slko1008-136824-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली उपमंडल कार्यालय बना अव्यवस्थाओं का केंद्र, समय पर नहीं हो रहे काम, लोगों को कटाने पड़ रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली उपमंडल कार्यालय बना अव्यवस्थाओं का केंद्र, समय पर नहीं हो रहे काम, लोगों को कटाने पड़ रहे चक्कर
Thu, 24 Apr 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट न चलने के कारण नीचे बैठकर इंतजार करते लर्निंग लाइसेंस के आवेदक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। उपमंडल कार्यालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाएं और उपमंडल स्तर के कार्य न होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर सहित उपमंडल के 66 गांवों के लोग रोजाना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और आर्म लाइसेंस संबंधी कार्यों को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।
गांव लक्कड़वाली निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगभग 10 बार कार्यालय आ चुका है, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है। गांव केवल के सुखराज सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए वह लगातार तीन बार काम न होने पर लौट चुका है। वीरूवाला गुढ़ा के सोनू और कालांवाली के जश्न ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए वह भी 10-15 दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार एसडीएम की अनुपस्थिति, ओटीपी न मिलना, बिजली या इंटरनेट की समस्या या फिर स्टाफ के न होने का बहाना बनाकर उन्हें लौटा दिया जाता है।
गांव धर्मपुरा के गुरमेल सिंह, कालांवाली निवासी भारत भूषण और गांव सुखचैन के हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने वाहन पंजीकरण के लिए फाइल जमा करवाई है, जो 15 दिन से मार्क हो चुकी है। ऑपरेटर की ड्यूटी सिरसा में लगने के कारण फीस नहीं कट रही है। इस वजह से कई लोगों की गाड़ियों का बीमा और पासिंग की अवधि समाप्त होने की कगार पर है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मंडी में गेहूं आने के कारण बंद है स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट
बता दें कि उपमंडल कार्यालय में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेने के लिए स्थाई ट्रैक की व्यवस्था नहीं है। अतिरिक्त अनाज मंडी में एसडीएम खुद जाकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेते हैं, लेकिन गेहूं व धान सीजन में हर साल करीब 3-4 महीने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट बाधित रहते है। अब भी सिर्फ उन ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट हो रहे है, जिन्होंने विदेश या अन्य राज्यों में जाना है या उनकी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि गुजरने वाली है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
हर काम अपनी निगरानी में करवाते है एसडीएम
एसडीएम सुरेश रविश को अपने कार्यालय के सुपरिटेंडेंट, क्लर्क, ऑपरेटर्स आदि पर भरोसा नहीं है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर एसडीएम हर काम अपनी मौजूदगी में करवाते हैं। एसडीएम सुरेश रविश कंप्यूटर ऑपरेटर के पास बैठकर लर्निंग लाइसेंस टेस्ट लेते हैं, ग्राउंड में जाकर खुद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लेते हैं, वाहन मालिक को अपने पास बुलाकर पंजीकरण करने के अलावा विवाह प्रमाणपत्र बनाने, विडो परमिशन देने, आर्म लाइसेंस की फीस काटने आदि कार्य आवेदकों को पास बुलाकर कर रहे हैं। इस कारण एक समय में एक काम हो रहा है, जबकि अन्य काम उस समय बाधित रहते है। एक दिन में होने वाले कार्य के लिए कई दिन का इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम के अनाज मंडी में निरीक्षण करने, बैठक में भाग लेने, कोर्ट केस में जाने, छुट्टी पर जाने वाले दिन कार्यालय में कोई काम नहीं होता।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बुधवार को ओढां से नेटवर्क कनेक्शन कट गया था, इसलिए परेशानी आई है। इसके अलावा अगर रोजाना समस्या आती है, तो पता करवाकर समाधान करवा दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
शांतनु शर्मा, उपायुक्त, सिरसा।