{"_id":"6862cf2441c2e47f140920d9","slug":"kalanwali-municipal-corporation-election-aap-candidate-bhavna-kumari-wins-from-ward-number-14-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140149-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालांवाली नगर पालिका चुनाव : वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार भावना कुमारी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालांवाली नगर पालिका चुनाव : वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार भावना कुमारी ने दर्ज की जीत
Mon, 30 Jun 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार भावना कुमारी जीत के बाद।
सिरसा। कालांवाली नगर पालिका के चुनावों में आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार भावना कुमारी ने वार्ड नंबर 14 से जीत दर्ज करवाकर आम आदमी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां व जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विरेंद्र सिंह एडवोकेट ने उसे जीत पर बधाई दी।
आप उम्मीदवार भावना कुमारी ने कहा कि ये जीत आम आदमी की जीत है। वार्ड के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें विजयी बनाया है, वह उस उम्मीद को बरकरार रखते हुए वार्ड के विकास के लिए तन-मन-धन से काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन व आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चलते आम आदमी की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। वार्डवासियों के सहयोग से वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर आप नेत्री सरोज मानव, देवेंद्र कौर, कविता नागर, रानी देवी, नाजर सिंह, बिंद्र सिंह, हंसराज सामा, हरबंस लाल, रिछपाल सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।