फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kalanwali double murder: Police reached the crime scene of the accused, gathered information after investigation

कालांवाली दोहरा हत्याकांड : आरोपियों के वारदात स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस, जांच कर जुटाई जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kalanwali double murder: Police reached the crime scene of the accused, gathered information after investigation
कालांवाली में वारदात स्थल पर आरोपियों को ले जाती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : Sirsa
कालांवाली (सिरसा)। दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान शनिवार को पुलिस आरोपियों को कालांवाली में वारदात स्थल पर लेकर गई और पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने कालांवाली दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसके बाद पुलिस तीनों को कालांवाली वारदात स्थल पर भी लेकर गई। पुलिस ने आरोपी गगनदीप उर्फ गगी, सुनील उर्फ मगा व सुरेंदर पाल उर्फ बीटा से पूछताछ की। पुलिस ने पैदल ले जाकर निशानदेही करवाने का कार्य किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपू की गाड़ी का मुंह कालांवाली से देसू की तरफ था और उनकी तीन गाड़ियां सामने से आई थीं। आरोपी जो स्कॉर्पियो छोड़ कर भाग गए थे, उसे उनका साथी सेवक चला रहा था, जो अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उनके पास एक स्विफ्ट कार, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एसेन्ट गाड़ी थी। डीएसपी याद राम, थाना परवारी रामफल और सीआईए शैलेंदर बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने निशानदेही का कार्य किया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
16 जनवरी को कालांवाली देसूमलकाना रोड गैंगस्टर जग्गा तख्तमल व उसके साथियों ने ट्रक यूनियन प्रधान दीपू उर्फ दीपक, देवेंद्र, अमनदीप उर्फ काला व परमजीत उर्फ जग्गा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें दीपू उर्फ दीपक व देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमनदीप व परमजीत घायल हो गए थे। घायल अमनदीप के बयान पर पुलिस ने जग्गा तख्तमल सहित उसके 10 साथियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को काबू किया है। जिनमें से एक का अभी इलाज चल रहा है। इनमें बलकार उर्फ जगतार पर हत्या करने, आर्म्स एक्ट सहित 12 मामले हरियाणा व पंजाब में दर्ज हैं। गगनदीप उर्फ गगी पर पांच व सुरेंद्र पर हत्या व एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज है। वहीं सुनील कुमार का पुलिस अभी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का मौके पर ले जाकर निशानदेही कारवाई गई है। मुख्य आरोपी जगसीर सिंह जग्गा भी जल्दी पुलिस की पकड़ में होगा। आरोपी गगनदीप, सुनील, सुरेंद्र पाल को न्यायिक अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने तीनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लिया है। हत्या में प्रयुक्त होने वाले हथियारों की बरामदगी के अलावा हत्या से संबंधित कई अन्य जानकारियां हासिल की जा सके। - रामफल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed