फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kaithal's team was the overall champion

Sirsa News: राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कैथल की टीम रही ओवरऑल चैंपियन

Fri, 13 Sep 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's team was the overall champion
सिरसा। एमएसजी भारतीय खेल गांव में चल रही तीन दिवसीय 57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता (तैराकी, जूडो और नेटबाल) वीरवार को संपन्न हो गई। कैथल की टीम तीनों आयु वर्ग में ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह जिलोवा व सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार और सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरबंस सिंह ने शिरकत की और ओवरऑल चैंपियन व रनरअप टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान एईओ अनिल कुमार, एईईओ हरबंस सिंह, स्वीमिंग इंचार्ज कैप्टन गुगन सिंह, नेटबाल इंचार्ज राकेश राका, जूडो कोच रणबीर सिंह नैन, राजेश कंबोज, नवजीत सिंह पीजीटी, राजेंद्र कुमार लारा, राकेश सहारण, इंद्रजीत काहलो, निर्मला नैन आदि ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन




तीनों आयु वर्ग में कैथल विजेता
अंडर-19 जूडो में कैथल जिला ने 21 प्वाइंट के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती। जबकि रोहतक 17 प्वाइंट के साथ दूसरे व झज्जर 13 प्वाइंट के साथ द्वितीय रनरअप रहा। अंडर-17 आयु वर्ग में भी कैथल की टीम 18 प्वाइंट के साथ ओवरऑल ट्रॉफी, सोनीपत ने 15 प्वाइंट के साथ रनरअप व 14 प्वाइंट के साथ रोहतक की टीम द्वितीय रनरअप रही। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग में भी 11 प्वाइंट के साथ कैथल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि गुरुग्राम व रोहतक की टीम संयुक्त रूप से 8-8 प्वाइंट के साथ रनरअप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडर-14 में नेटबाल में सिरसा प्रथम

नेटबाल के अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय व सिरसा की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में रेवाड़ी पहले, हिसार दूसरे व सिरसा तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग में सिरसा प्रथम, रेवाड़ी द्वितीय व कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा।




स्वीमिंग अंडर-19 में जींद की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

स्वीमिंग के अंडर-19 आयु वर्ग में 54 प्वाइंट के साथ जींद की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गुरुग्राम की टीम 43 प्वाइंट के साथ रनरअप व 36 प्वाइंट के साथ झज्जर की टीम द्वितीय रनरअप रही। अंडर-17 आयु वर्ग में झज्जर की टीम 56 प्वाइंट के साथ प्रथम, गुरुग्राम की टीम 43 प्वाइंट के साथ द्वितीय व फरीदाबाद की टीम 36 प्वाइंट के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग में 49 प्वाइंट के साथ झज्जर की टीम पहले, 32 प्वाइंट के साथ रोहतक की टीम दूसरे व 15 प्वाइंट के साथ पानीपत तीसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed