फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kaithal company accused of selling fake DAP in the name of organic DAP

Sirsa News: कैथल की कंपनी पर ऑर्गेनिक डीएपी के नाम पर नकली डीएपी बेचने का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kaithal company accused of selling fake DAP in the name of organic DAP
रानियां में नकली डीएपी दिखाते किसान।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव भुना में किसानों ने कैथल की एक कंपनी पर ऑर्गेनिक डीएपी के नाम पर बेची जा रही नकली डीएपी बेचने का आरोप लगाया है। इस दौरान गांव चक्का व भुना से किसानों ने एकत्रित हो गए और कंपनी के सेल्जमैन में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद किसानों ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रबंधक और सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है।
किसान सतदेव ने बताया कि उन्हें सोसाइटी से समय पर व पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होती। इसके चलते तीन साल पूर्व नव ज्योति बायो फर्टिलाइजर्स प्रा. लि. कंपनी कैथल के सेल्समैन ने उनकी कंपनी की डीएपी का इस्तेमाल करने से अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया। इसके बाद उसे कंपनी की ओर से समय से पूर्व ही बुकिंग के मुताबिक डीएपी उपलब्ध करवा दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते सालों में पैदावार कम होने के चलते उन्हें इस खाद पर शक नहीं हुआ, लेकिन इस बार सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार के बावजूद उसकी फसलों की पैदावार कम हुई। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका परीक्षण किया। जिससे पता चला कि कंपनी पिछले 3 सालों से उसे चुना लगा रही है। पानी में दो घंटे डीएपी को भिगोकर रखने से उस पर लेपित काला केमिकल अलग हो जाता है और लाल मिट्टी अलग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कंपनी का सेल्समैन पैसे लेने उसके पास पहुंचा तो उसने उसे अपने घर पर उसको रोक कर रखा और अन्य किसानों के सामने डीएपी का परीक्षण कर जवाब मांगा। सेल्समैन कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे पाया और उन्हें कंपनी के डॉक्टरों से बात करने के लिए कहा। किसान सतदेव ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी पिछले 3 सालों से उन्हें धोखे में रखकर ऑर्गेनिक डीएपी के नाम पर ठगी कर रही है। इस दौरान पीड़ित किसानों ने रानियां थाना में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश शर्मा, प्रबंधक सुनील कुमार केनवाल, सेल्समैन राजीव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दी। इस दौरान किसान सतदेव भून्ना, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, अभिषेक, रामचन्द्र व राजेन्द्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।



कोट्स
कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं और उसका काम सिर्फ डीएपी की मार्केटिंग करना है। कंपनी के डॉक्टर ही किसान को पूरी जानकारी दे सकते हैं। किसान पिछले 3 सालों से उनकी कंपनी की डीएपी खरीद रहा है और उसे काफी अच्छे परिणाम भी मिले हैं लेकिन अब वह इसे नकली बता रहा है। - राजीव शर्मा सेल्जमैन, नव ज्योति बायो फर्टिलाइजर्स प्रा. लि. कंपनी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed