फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kabaddi and volleyball competitions were organised in Dharampura and Goriwala.

Sirsa News: धर्मपुरा और गोरीवाला में कबड्डी वॉलीबाल की खेल स्पर्धाएं करवाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi and volleyball competitions were organised in Dharampura and Goriwala.
डबवाली। वॉलीबॉल खेलते हुए युवा। पुलिस 
डबवाली। एसपीओ संजय ने गांव गोरीवाला और एसपीओ राजेंद्र ने गांव धर्मपुरा में कबड्डी व वॉलीबाल की खेल स्पर्धाएं करवाईं। सभी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस टीमों ने जागरूक करते हुए कहा कि आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना दें। जहां नशा पीडि़तों का समय रहते उपचार हो पाएगा, वहीं, नशा तस्करों को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


नशा पीड़ितों का उपचार करवा उन्हें मुख्य धारा में लाना हमारा मकसद होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों पर ध्यान दे और अपनी पढ़ाई करें। वह स्वयं को कामयाब बनाने की दिशा में सोचे। विभिन्न प्रकार के नशे से बचे। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर काल करें।
विज्ञापन


इसके अलावा मानस हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी थाना चौकी व डबवाली पुलिस के मोबाइल न. 9138999745 पर भी नशा तस्करी से संबंधित सूचना दे सकते हैं। अगर आपके परिवार या आस पास कोई व्यक्ति नशा करता है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम प्रभारी के मोबाइल न. 9138999731 पर जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed