{"_id":"67b371c13f8bc53d5d02294e","slug":"kabaddi-and-cricket-matches-were-organized-to-create-awareness-against-drugs-sirsa-news-c-128-1-slko1008-133395-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कबड्डी व क्रिकेट के मुकाबले करवा नशे के खिलाफ किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कबड्डी व क्रिकेट के मुकाबले करवा नशे के खिलाफ किया गया जागरूक
विज्ञापन
युवाओं को खेल करवाते हुए पुलिस कर्मी।
कालांवाली। पुलिस ने गांव देसू मलकाना में कबड्डी व थाना ओढां ने नुहियांवाली में क्रिकेट का खेल करवाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों एवं गांवों में लोगों को जागरूक कर रही है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना कालांवाली टीम व थाना ओढां से एसपीओ राम सिंह व एसपीओ हरगोबिंद सिंह ने युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है, ये चिंता का विषय है। हमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है।
थाना ओढां व थाना कालांवाली की पुलिस टीम ने सभी को व स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या कंट्रोल रूम नंबर 7082014523 और 01668299100 पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।