फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP supremo Dr. Ajay arrives for nomination of candidate Ramesh

Sirsa News: प्रत्याशी रमेश के नामांकन में पहुंचे जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय

Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
JJP supremo Dr. Ajay arrives for nomination of candidate Ramesh
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार रमेश खटक ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व शहर में रोड शो निकाला गया। वहीं जेजेपी के प्रवीण कुमार उर्फ लक्की चौधरी ने रमेश खटक के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जांच करवाने मामले पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर बिफर गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मनोहर लाल फिलहाल एक आम मतदाता हैं। वह विधायक भी नहीं हैं, बातें वह सीएम जैसी करते हैं और सीएम की तरह ही आदेश देते हैं जांच करवाउंगा। फिलहाल उनकी हैसियत क्या है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी तो 400 पार का नारा लगा रही है। उससे पहले विधानसभा में 75 पार का नारा भी लगाया था। जो हालात हुए थे, सबको पता है। डॉ. अजय ने कहा कि जो जांच करवाने की बात करते हैं, उनसे पूछो, कोई तो जांच करवाएं। फाइल सरकार के पास है, करवा लो जांच। रोज रोज की बयानबाजी कर जनता को गुमराह न करें।
विज्ञापन


चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल
जिला रिटर्निंग अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल छह उम्मीदवार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी से राजेश, जननायक जनता पार्टी से रमेश खटक व जननायक जनता पार्टी से ही प्रवीन कुमार ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा। इसी प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस से नलिन सिंह ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत 6 मई तक नामांकन लिए जाएंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र जिला सिरसा में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिलाधीश के न्यायालय के कमरा नंबर 32 में लिए जा रहे हैं। एक प्रत्याशी के साथ चार अन्य व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में तीन वाहन ही प्रवेश कर सकते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन को निर्धारित प्रोफार्मा 2 क में ही भरकर जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed