फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP brainstorms over panchayat elections in the presence of deputy CM

Haryana: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में पंचायती चुनाव को लेकर जजपा ने किया मंथन, दिए आवश्यक निर्देश

Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
सार

पंचायती चुनावों को लेकर जजपा ने कमर कस ली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायतीराज प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक ली। चुनावी रणनीति के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
JJP brainstorms over panchayat elections in the presence of deputy CM
जपा की बैठक को सबोधित करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में जजपा के पंचायतीराज प्रकोष्ठ व जनरल बॉडी के सभी जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में मंगलवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुई। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेशभर में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रधानों व हलका प्रधानों से भी पंचायतीराज चुनावों को लेकर सुझाव लिए गए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को कहा पार्टी पंचायतीराज चुनावों में 50 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि पंचायत स्तर पर सबसे छोटी सरकार के रूप में हिस्सेदारी बनाने के लिए प्रदेशभर मे हल्का स्तर पर संपर्क बढ़ाने के लिए तीन समितियां भी गठित की जो अपने अपने क्षेत्रों में बैठकें करेंगी। इसके अलावा दुष्यंत ने देशभक्ति की भावना का अधिकाधिक लोगों में संचार करने के लिए तिरंगा अभियान पर भी जोर देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन करें। क्योंकि उन्हीं की बदौलत हम सुख की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान ही सही मायने में बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed