{"_id":"6aa596ca68bf3815990bb138","slug":"50-gram-gold-1-lakh-stolen-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164872-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर से 50 तोला सोना व एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर से 50 तोला सोना व एक लाख रुपये चोरी
Sat, 12 Sep 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव सुचान ढाणी में एक घर से चोर 11 सितंबर की सुबह करीब चार बजे 50 तोला सोने के जेवरात, तीन चांदी की पायजेब और करीब 1 लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए।
शिकायतकर्ता भिन्द्रपाल ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। सुबह उठने पर उसने साइड के दो कमरों के दरवाजे बंद और खिड़की खुली देखी। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
जांच में बीना रानी के दो हार, सात चूड़ियां, दो जोड़ी कान की बालियां, तीन चेन, पांच अंगूठियां और एक सोने का कड़ा गायब मिले। दूसरे कमरे से मां, बहन के जेवरात और पिता की अंगूठी भी चोरी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सिकंदर ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।