फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jila parishad meeting, budget, municiple meeting, sirsa

जिला परिषद की पहली बैठक में बजट तैयार करने पर हुई चर्चा

Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jila parishad meeting, budget, municiple meeting, sirsa
जिला परिष्‍ाद - फोटो : Bureau

बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में जिला परिषद अध्यक्षा रेणु की अध्यक्षता में परिषद की सामान्य बैठक संपन्न हुई। जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत समितियों का वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट के लिए कार्यवाही करने तथा सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ जिला परिषद कार्यालय का नवीनीकरण करने बारे विचार विमर्श हुआ।

विज्ञापन


इस बैठक में  सिरसा के सांसद  चरणजीत सिंह रोड़ी, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह, जिला परिषद के सदस्यों व बैठक से जुड़े हुए अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत समितियों का वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट के लिए कार्यवाही करने तथा सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ जिला परिषद कार्यालय का नवीनीकरण करने बारे विचार विमर्श हुआ। तोमर ने बताया कि इसके लिए एस्टीमेट बना लिया है और लगभग आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ-साथ जिला परिषद सिरसा की समितियों का गठन जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य व निगरानी समिति की तरह किया जाना है जिनमें किन-किन सदस्यों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन


जिप निधि कार्य योजना पर भी हुआ विचार
इस अवसर पर जिला परिषद निधि (शराब हिस्सा, चौथा राज्य  वित्त आयोग) की कार्य योजना तैयार करने बारे विचार विमर्श हुआ जिसके तहत गांवों में चौपाल, सामुदायिक केंद्र, श्मशान घाट की चार दीवारी आदि पर राशि खर्च  की जा सकती है, जिसके लिए जिला परिषद अध्यक्षा को शक्ति प्रदान की जाए। इस बैठक में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के संबंध में मुख्य जल वितरण  योजनाओं के विकास की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करके बताया कि विभाग द्वारा 16 कार्यों करवाए जा रहे हैं जिनके लिए 75 लाख 78  हजार रुपये की राशि खर्च की जानी है और अबतक 37 लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च करके कार्य प्रगति पर है। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के  संबंध में समीक्षा की गई तो जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों का सर्वे किया जाएगा, यह सर्वे खंड स्तर पर शिविर लगा कर  किया जाएगा जिसमें दिव्यांगों का यूनिक कार्ड बनाया जाएगा। यूनिक कार्ड बनाने के बाद दिव्यांग कहीं पर भी योजनाओं का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों को दी जाएंगी ट्राईसाइकिलें
जिला समाज कल्याण  अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पुस्तकें प्रदान की जाएगी, विभाग द्वारा सर्वे के अनुसार 50 कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है  जिनमें से 38 को पेंशन दी जा रही है और दिव्यांगों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरण भी समय-समय पर उपलब्ध करवाए जाते  हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अन्य पेंशन योजनाएं भी चलाई जा रही है और पेंशन योजनाओं के फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। जिले में इस  समय एक लाख 39  हजार 397 पात्रों को लाभ दिया जा रहा है जिनमें से एक लाख 36 हजार 553 पेंशनपात्रों के खाते बैंक में खोले जा चुके हैं तथा एक लाख 35 हजार 710 लाभपात्रों  को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है।

सर्व शिक्षा अभियान पर हुई चर्चा
इस बैठक में पशु पालन विभाग के संबंध में पशुधन सुधार के लिए आवश्यक सुझाव, नए पशु चिकित्सालय खुलवाने बारे, पशु चिकित्सालयों की मरम्मत  व नवीनीकरण, चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण और देखरेख, पौष्टिक चारे के उत्पादन व प्रयोग के बारे लोगों को प्रेरणा देने के लिए समीक्षा की गई। इस बैठक में शिक्षा  विभाग के संबंध मे ंसर्व शिक्षा अभियान बारे विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यों का विवरण दो सांसद निधि का पैसा लो: चरणजीत सिंह
इस अवसर पर सांसद रोड़ी ने सभी जिला परिषद सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में  स्कूलों में करवाए जाने वाले कार्यों का विवरण दें, स्कूलों में कार्यों के लिए सांसद कोटे से सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। कृषि विभाग के संबंध में कृषि विकास  कार्यक्रमों का निरीक्षण, देखरेख, प्रगतिशील किसानों के चयन की योजना बनाने बारे तथा विभाग द्वारा सब्सिडी पर दिए जाने वाले उपकरणों व विभिन्न फसलों के बारे में  विचार विमर्श किया गया। वन विभाग के संबंध में पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लोगों की अन्य समस्याओं बारे भी विचार विमर्श किया  गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed