फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JE and SDO are also on strike after the clerks demanding salary hike

Sirsa News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर क्लर्कों के बाद जेई व एसडीओ भी हड़ताल पर

Wed, 02 Aug 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
JE and SDO are also on strike after the clerks demanding salary hike
जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने पर बैठे एसडीओ व जेई।  स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वेतन बढ़ाने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने और प्रमोशन को लेकर जिलेभर के सभी विभागों के जेई और एसडीओ हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों व अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छह अगस्त को बड़ा फैसला लिया जाएगा।
शहर के चौधरी देवीलाल पार्क के साथ स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के सभी विभागों के जेई और एसडीओ एकत्र हुए। एसोसिएशन के जिला प्रधान मान चंद ने बताया कि लंबे समय से वह सरकार से पुरानी पेंशन बहाली करवाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है। वेतन बढ़ाने व प्रमोशन को लेकर भी वे प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों में सरकार ने 75 फीसदी जेई को प्रमोशन देकर एसडीओ बनाया जाता है, जबकि 25 फीसदी जेई को सीधा एसडीओ के लिए चुना जाता है। प्रदेश सरकार की ओर के यह 50-50 फीसदी रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को सरकार जल्द ही पूरा नहीं करती तो वह छह अगस्त को राज्य कमेटी के आह्वान पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रामरखा, नरेश जस्ट, राय सिंह, पृथ्वी राज, रोहताश कुमार, विनय, ईश्वर सिंह, पृथ्वी कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में पहुंची शिकायतों का नहीं हुआ समाधान
शहर में हर रोज 100 के करीब पेयजल व 100 ही सीवरेज की शिकायतें पहुंचती हैं। बुधवार को भी लोग शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शहर में सीवरेज, पानी, सड़क, बिजली सहित अन्य सभी कार्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed