{"_id":"6918c18a528a1cb6a30e676b","slug":"jcd-vidyapeeth-won-19-awards-at-the-triveni-youth-festival-sirsa-news-c-128-1-sir1002-147716-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: त्रिवेणी युवा महोत्सव में जेसीडी विद्यापीठ ने जीते 19 पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: त्रिवेणी युवा महोत्सव में जेसीडी विद्यापीठ ने जीते 19 पुरस्कार
विज्ञापन
सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ के विजेता विद्यार्थी महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश के साथ । जेसीडी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव में जेसीडी विद्यापीठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पुरस्कार हासिल किए। जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने श्लोक उच्चारण में प्रथम, संस्कृत डिक्लेमेशन में द्वितीय और जनरल क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग और इंस्टॉलेशन में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा कविता पाठ व श्लोक उच्चारण में द्वितीय और हिंदी वाद-विवाद व पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान अपने नाम किया। इसके साथ जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो में द्वितीय स्थान हासिल किया और वेस्टर्न वोकल सोलो, ग़जल, क़व्वाली, इंडियन ग्रुप सॉन्ग, वीडियोग्राफी में तृतीय, कार्टूनिंग में द्वितीय और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्राचार्यों, सभी कॉलेज के कल्चरल इंचार्ज और स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि जेसीडी के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं और जब उन्हें सही दिशा तथा सशक्त मंच मिलता है, तो वे किसी भी प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रतियोगिताएँ शामिल रही।