फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JCD Memorial College won gold medal in inter college football competition

Sirsa News: इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतिस्पर्धा में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
JCD Memorial College won gold medal in inter college football competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की फुटबाल टीम ने सीडीएलयू की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जीत कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की टीम ने शाह सतनाम सिंह मेमोरियल कॉलेज की टीम को हराया। विजेता टीम का कॉलेज में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया।
जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि जेसीडी में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका प्रमाण गत वर्षों की उपलब्धियों के रूप में हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ढांचागत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिसके चलते संस्थान खेलों के साथ हर क्षेत्र में अव्वल बन चुका है। ट्रेनिंग के लिए बाहर से प्रशिक्षकों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन



जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शिखा गोयल ने कहा कि स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अमरीक गिल, स्पोर्ट्स इंचार्ज कुलदीप सिंह व सभी प्रशिक्षक अथक परिश्रम करते हैं। इसके परिणाम स्वरूप हमारे कॉलेज के विद्यार्थी हर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed