फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jawaan on border, farmers in field, both are problem, sirsa

सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों दुखी : डॉ. अशोक तंवर

Tue, 16 May 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 16 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
jawaan on border, farmers in field, both are problem, sirsa
किसानाों से ‌मिलते अश्‍ााोक तंवर - फोटो : amar ujala
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मौजूदा सरकार में जवानों और किसानों की भारी दुर्दशा हो रही है, सीमा पर जवान और खेतों में किसान दुखी हैं। इसी के चलते पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. तंवर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचे थे। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले किए जा रहे हैं। इन घोटालों का शिकार किसान हो रहे हैं। कहीं ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर और कहीं भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन की राह पर उतरेगी। उन्होंने इसे वर्तमान सरकार का बड़ा घोटाला करार देते हुए कहा कि सरकार के नुमाइंदे और अधिकारी मिलकर भोले भाले लोगों की जेबों पर डाका डालने में लगे हुए हैं। किसानों द्वारा घोटाला उजागर किए जाने पर उन्हीं को दोषी बताया जा रहा है और दबाव बनाने के लिए उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कई किसान गर्मी और लू लगने की वजह से बीमार भी पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि जिन किसानों को जुर्माना लगाया गया है उनका जुर्माना माफ किया जाए और इस घोटाले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ 104 वादे करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। डॉ. तंवर किसानों से मिलने के बाद पुन: बहाली की मांग को लेकर अग्निशमन कर्मचारियों के धरने पर भी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ से भी बातचीत की और उनकी मांगों का जल्द हल निकालने के लिए कहा। तंवर ने कहा कि इस राज में कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी, श्रमिक, महिलाएं, किसान और जवान सभी परेशान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed