फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jat reservation situtation made cm huudda

जाट आरक्षण की मौजूदा स्थिति के लिए पूर्व सीएम हुड्डा और कांग्रेस जिम्मेदार

Mon, 15 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूूूराो/अमर उजाला/सिरसा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन

जाट आरक्षण की मौजूदा परिस्थितियों के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने चुनाव में लाभ हासिल करने के लिए जाट आरक्षण कार्ड खेला था। 

विज्ञापन

यह बात रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं से प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कही। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आरक्षण नीति पर चलेगी। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में छात्र संघ के चुनाव करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


 शर्मा ने कहा कि चुनावी फायदा उठाने के लिए कांग्रेस ने जाट आरक्षण का कार्ड लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खेला था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा की हालत नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसी है। उन्होंने पार्टी नेताओं के जाट आरक्षण पर विरोधाभासी बयानों पर सीधे टिप्पणी से बचते हुए कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आरक्षण नीति पर चलेगी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने सरकार ने दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि में जाटों को आरक्षण दिया था।

 जो स्टैंड अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने  कार्यकाल में लिया था, वही मौजूदा भाजपा सरकार का स्टैंड है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थाओं में चुनाव करवाने की पक्षधर है। इसी के तहत अगस्त माह में छात्रसंघ चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जेएनयू के मामले में माकपा को घेरा। इस मौके पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल के पुत्र मनीष सिंगला ने उन्हें गदा भेंट की। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अमीर चंद मेहता, युवा नेता मनीष सिंगला, सुरेंद्र नेहरा, सुनीता सेतिया राहुल सेतिया, रोहताश जांगड़ा, बलवान जांगड़ा, विनोद स्वामी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed