फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jasania's Dholi Devi stood first in Matka race for the 7th time and Barasari's Sharda in potato spoon race for the sixth time at the block level.

Sirsa News: जसानियां की धोली मटका दौड़ में 7वीं बार व बरासरी की शारदा आलू चम्मच दौड़ में छटी बार खंड स्तर पर रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jasania's Dholi Devi stood first in Matka race for the 7th time and Barasari's Sharda in potato spoon race for the sixth time at the block level.
मटका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खड़ी महिलाएं। - फोटो : Sirsa
चोपटा। गांव लुदेसर में महिला एवं बाल विकास की तरफ से महिलाओं के लिए मटका दौड़, साइकिल प्रतियोगिता, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंकड़ा सहायक सरोज, सुपरवाइजर हरजीत कौर, सुशीला कंबोज व अनु देवी ने किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सीडीपीओ सुदेश ने विजेता प्रतिभागियों को चेक देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में गांव जसानिया की धोली देवी ने मटका दौड़ में लगातार सातवीं बार खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गांव बरासरी की शारदा सोनी ने आलू चम्मच दौड़ में छठी बार खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट पूनम कड़वा ने बताया कि मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तऱफ से महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है। जिसमें मटका दौड़, साइकिल दौड़, सामान्य दौड़ और आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय को इनाम वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
100 मीटर दौड़ में सीता देवी लुदेसर प्रथम, सुमन लुदेसर द्वितीय और धापी रुपाणा खुर्द तृतीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर रेस में मायावती बकरियांवाली प्रथम, सिया रुपाणा बिश्नोईयां द्वितीय और प्रियंका तरकांवाली तीसरे स्थान पर रही।400 मीटर दौड़ में मंजू जोगीवाला प्रथम, ज्योति डींग दूसरे और सुनीता बकरियां वाली तीसरे स्थान पर रहीं।आलू चम्मच दौड़ में शारदा बरासरी प्रथम, उर्मिला जमाल द्वितीय और रोशनी रुपाणा गंजा तृतीय स्थान पर रहीं।

मटका रेस में धोली जसानिया प्रथम, इंदिरा जसानिया द्वितीय और मायावती रुपावास तृतीय स्थान पर रहीं। साइकिल रेस में मोनिका हंजीरा प्रथम, पूजा अरनियांवाली द्वितीय और दयावंती बकरियांवली तीसरे स्थान पर रही। समापन अवसर पर सीडीपीओ सुदेश कुमारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीआई सुमन और उर्मिला, बृजलाल नाथूसरी, सुपरवाइजर हरजीत कौर, सुशीला कंबोज, अन्नू देवी स्वास्थ्य विभाग से सुख देवी, सेवक दास, हनुमान, पूनमचंद, सुनिता व अन्य महिला वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed