फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Janvi was selected as Miss Freshers and Arjun was selected as Mr. Freshers

Sirsa News: जानवी मिस फ्रेशर्स तो अर्जुन चुने गए मिस्टर फ्रेशर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Janvi was selected as Miss Freshers and Arjun was selected as Mr. Freshers
सिरसा। शाह सतनाम शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नृत्य करती छात्रा । संस्थान
सिरसा। शाह सतनाम शिक्षण महाविद्यालय में एकेडमिक एंड कल्चरल कमेटी के सौजन्य से बीएड प्रथम वर्ष के नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए एक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस स्वागत समारोह का उद्देश्य नए छात्रों का संस्थान में स्वागत करना और उन्हें संस्था की संस्कृति से परिचित करवाना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिस फ्रेशर्स के लिए जानवी, मिस्टर फ्रेशर्स के लिए अर्जुन और पर्सनैलिटी के लिए मोक्षा को चुना गया। समारोह का शुभारंभ प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर और प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने किया। मंच संचालन का दायित्व बीएड द्वितीय वर्ष की छात्र अध्यापिकाओं मनजीत कौर और करण पाल कौर ने निभाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मोना सिवाच और संदीप सिंह ने निभाई। प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने नव आगंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह का आगाज बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीन राउंड आयोजित किए गए। पहले राउंड में प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपना परिचय और कैटवॉक प्रस्तुत किया। दूसरे राउंड में नृत्य, गीत, भांगड़ा और गिद्दा जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीसरे राउंड में खेल और टास्क आयोजित किए गए, जिन्हें छात्रों ने उत्साहपूर्वक पूरा किया और भरपूर आनंद लिया।

प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर और प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी नए छात्रों के लिए एक विशेष अवसर है, जो उन्हें संस्था के माहौल, नियमों और वरिष्ठों से जोड़ने का मौका देता है। यह कार्यक्रम नए शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन की शुरूआत के लिए प्रेरणादायक और सकारात्मक माहौल प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed