फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jagmalwali School winner in Kho-Kho

Sirsa News: खो-खो में जगमालवाली विद्यालय विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jagmalwali School winner in Kho-Kho
विजेता खिलाडियों के साथ उप​स्थित मुख्याअति​थि व स्कूल स्टाफ।
विद्यालय कालांवाली में चल रही पांच दिवसीय खंडस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान अंडर-14 की लड़के की खो-खो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगमालवाली विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादू उपविजेता बना।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर व उनकी टीम उप पुलिस अधीक्षक संदीप धनखड, थाना प्रभारी सुनील कुमार पहुंचे। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम खेल का नियमित अभ्यास करें तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य होता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्य जगदेव सिंह गिल ने विद्यालय स्टाफ के साथ मुख्यातिथि का अभिनंदन और स्वागत किया। प्रधानाचार्य जगदेव सिंह गिल व बीआरसी अमनपाल गोदारा ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहा परिणाम

खंड मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खनगवाल और खेल नोडल अधिकारी गगनदीप डीपीई ने बताया कि अंडर-14 खो-खो लड़कियों की स्पर्धा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय तख्तमल विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय तारुआना उपविजेता बना। अंडर-11 में लड़के कबड्डी में दशमेश स्कूल चोरमार विजेता और माता हरकी देवी स्कूल उपविजेता बना। अंडर-11 में लड़कियां में कबड्डी स्पर्धा में दशमेश स्कूल चोरमार विजेता और माता हरकी देवी उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed