फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jagga, the main accused in the Kalanwali double murder case, was arrested: He was hiding in the Bhadrakali area of ??Rajasthan, when he went to worship Maa Kali's temple, the police laid siege and arrested him.

कालांवाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जग्गा गिरफ्तार : राजस्थान के भद्रकाली क्षेत्र में था छिपा, मां काली के मंदिर में माथा टेकने गया तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jagga, the main accused in the Kalanwali double murder case, was arrested: He was hiding in the Bhadrakali area of ??Rajasthan, when he went to worship Maa Kali's temple, the police laid siege and arrested him.
कालांवाली हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पकड़े हुए पुलिस व मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. अर्पि? - फोटो : Sirsa
सिरसा। कालांवाली में दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी जग्गा तख्तमल व उसके साथी को राजस्थान बॉर्डर के पास स्थित भद्रकाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जग्गा तख्तमल मां काली का भक्त है और जब वह मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस ने उसके साथी मिंधी निवासी गांव बहमन कौर सिंह वाला पंजाब को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन अब एनआईए के साथ बैठक कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान जग्गा ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम नहीं चलाना आता। ऐसे में सवाल है कि हत्याकांड के बाद इंस्टाग्राम केे वारदात की पोस्ट किसने वायरल की। पुलिस गहनता से आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके चलते अन्य कई मामलों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

हत्या मामले का मुख्य आरोपी जग्गा तख्तमल एनआईए का भी वांछित है। जग्गा तख्तमल के पंजाब और राजस्थान की कई गैंग से जुड़े होने की सूचना मिलने के बाद एनआईए ने उसके घर पर छापा कार्रवाई की थी। उस दौरान जग्गा तख्तमल घर पर नहीं था। इसके बाद एनआईए ने उसे पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी वह एनआईए के पास पेश नहीं हुआ। इस दौरान 16 जनवरी को कालांवाली में उसने आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद मामले से जुड़े कई आरोपी राजस्थान के क्षेत्र में और कई पंजाब में फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सीआईए डबवाली की पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपियों को राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के एक अन्य आरोपी बलकार उर्फ जगतार को भी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चार पिस्तौल तथा दो वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जग्गा तख्तमल पर 17 और मिंधी पर 10 संगीन मामले हैं दर्ज
जग्गा तख्तमल पर हत्या, एनडीपीएस, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। उसके दूसरे साथी मिंधी के खिलाफ कालांवाली थाना तथा पंजाब के अन्य थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मामले जुड़े अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापा कार्रवाई कर ही है। मामले से जुड़े दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
जग्गा को बुआ ने लिया था गोद
जग्गा तख्तमल राजस्थान के टिब्बी गांव का निवासी था। जिसे उसकी बुआ ने गोद लिया था और बीते 25 वर्ष से वह कालांवाली के गांव तख्तमल में रहता था ।
यह था मामला
16 जनवरी को जग्गा तख्तमल व उसके साथियों ने कालांवाली से देसूमलकाना रोड पर फायरिंग कर दीपक उर्फ दीपू तथा विरेंद्र उर्फ दीपू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गांव कालुआना से, जबकि आरोपियों को पनहा देने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था।

वर्जन
कालांवाली हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी जग्गा तख्तमल व उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में उपयोग किए गए पिस्तौल व दो गाड़ियों को बरामद किया है। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed