{"_id":"66296270c4bfddbc04081416","slug":"it-takes-two-to-three-hours-for-a-truck-to-be-emptied-in-warehouses-how-will-the-lifting-be-speeded-up-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118843-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोदामों में एक ट्रक को खाली होने में लगते हैं दो से तीन घंटे, उठान में कैसे आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोदामों में एक ट्रक को खाली होने में लगते हैं दो से तीन घंटे, उठान में कैसे आएगी तेजी
Thu, 25 Apr 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सरंपच खूबराम (फाइल फोटो)
सिरसा। हैफेड के गोदामों में इन दिनों बड़े स्तर पर गेहूं भरा जा रहा है। गोदामों में ट्रकों की लंबी लाइनें नजर आ रही है। देर रात से भरे ट्रक गोदामों में लाइन में खड़े नजर आए। ट्रक चालकों की माने तो दो से तीन घंटे में एक ट्रक खाली हो रहा है। कुछ ऐसा नजारा गांव भंभूर के गोदाम में देखने को मिला। जहां पर लंबी लाइनें लगी थी। तेजी से गोदाम में गेहूं लगाने का कार्य जारी था।
बता दें कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त गोदाम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का है। इसकी क्षमता 30 हजार मीट्रिक टन की है। यहां लेबर के छह प्वाइंट मौजूद है, प्रत्येक प्वांइट में 10 के करीब मजदूर है। यही कारण है पिछले दो दिनों में यहां 1 लाख के करीब गेहूं का भंडारण किया जा चुका है। उधर इसी गोदाम से कुछ किलोमीटर पहले रामनगरिया में हैफेड का गोदाम स्थित है। यहां केवल दो से तीन प्वाइंट ही मजदूरों के कार्यरत है। फलस्वरूप ट्रकों से गेहूं उतरने में काफी समय लग रहा है। इसके चलते एक ट्रक का दिन में केवल एक फेरा ही लग पा रहा है। जबकि यहां सिरसा अनाज मंडी से उपज रखी जा रही है। इन दिनों गोदामों के अलावा जिले के अन्य गोदामों के ऐसे ही हालात है। अधिकारियों के अनुसार गांव भंभूर में बने गोदाम में मंगाला, मल्लेकां, दड़बी, कुत्ताबढ़ व रसूलपुर खरीद केंद्रों से गेहूं आ रही है। इस गोदाम की देखरेख का जिम्मा एफसीआई के पास है।
बसें भेजकर लानी पड़ी लेबर
अधिकारियों के अनुसार ठेकेदारों के लिए लेबर बड़ी समस्या है। आलम यह है कि पन्नीवाला मोटा के ठेकेदार को बिहार में लेबर को लाने के लिए दो विशेष बस भेजनी पड़ी। इन बसों की सहायता से लेबर को सीधे पन्नीवाला मोटा लाया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार में किस प्रकार लेबर की व्यवस्था ठेकेदार कर रहे हैं। वहीं उम्मीद है कि रविवार तक लेबर बड़ी संख्या में आ जाएगी और उठान तेजी से होगा।
विज्ञापन
खरीद केंद्रों व मंडियों में आवक 70 प्रतिशत के करीब हो चुकी
डीएम हैफेड मांगेराम ने बताया कि गेहूं की खरीद शुरू होने के बाद से सभी खरीद केंद्रों व मंडियों में आवक 70 प्रतिशत के करीब हो चुकी है। एकाएक इतनी आवक होने तथा लेबर की कमी के कारण उठान करवाने में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। अब परिवहन ठेकेदार की ओर से सिरसा अनाज मंडी के लिए पर्याप्त ट्रकों की व्यवस्था करने तथा बाहर से लेबर की व्यवस्था होने के बाद आगामी रविवार तक मंडियों में व्यवस्था सिरे चढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में सिरसा अनाज मंडी में कुल 92 ट्रकों से उपज का उठान हो रहा है। वहीं जिन किसानों की ओर से उपज बेची जा चुकी है। उनका जे फार्म कटने के बाद भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है।
गेहूं की अब तक आवक : 52 लाख 81 हजार 062 क्विंटल
सरकारी खरीद : 45 लाख 43 हजार 280 क्विंटल
लिफ्टिंग : 13 लाख 27 हजार 213
सरसों की आवक : 13 लाख 49 हजार 861 क्विंटल
अब तक हुआ उठान : 10 लाख 24 हजार क्विंटल
उठान शेष : 3 लाख 25 हजार 861 क्विंटल