फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is everyone's responsibility to save the youth from the quagmire of drugs: SP

युवाओं को नशे के दलदल से बचाना सबका दायित्व : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to save the youth from the quagmire of drugs: SP
सिरसा: स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते एसपी दीपक सहारन।
सिरसा। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जोरों पर है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मंगलवार को गांव मतुवाला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने और नशे पर पूर्ण अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों पर सतर्क नजर रखें और उचित परामर्श देकर उन्हें सही दिशा में अग्रसर करें। शिक्षकों का विद्यार्थियों पर गहरा प्रभाव होता है, इसलिए वे बच्चों को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन








सामाजिक जीवन को भी दूषित करता है नशा



उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए एसपी दीपक सहारण ने कहा कि नशा एक जहर है, जो शरीर, मन और बुद्धि को खराब करने के साथ-साथ सामाजिक जीवन को भी दूषित करता है। समाज को नशे की आदत को घृणा की नजर से देखना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशा तस्करों की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरपंचों ने एसपी को किया सम्मानित



इस अवसर पर स्कूली बच्चों और कलाकारों ने नाटक के माध्यम से नशे पर करारी चोट की। कार्यक्रम में युवाओं से गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया गया। सरपंचों ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और नशे के खिलाफ मुहिम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सिरसा: स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते एसपी दीपक सहारन।

सिरसा: स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते एसपी दीपक सहारन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed