{"_id":"682b74894ff1aab62a05407f","slug":"irrigation-department-removed-illegal-connections-on-raktakheda-kharif-channel-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138164-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रक्ताखेड़ा खरीफ चैनल पर सिंचाई विभाग ने हटाए अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रक्ताखेड़ा खरीफ चैनल पर सिंचाई विभाग ने हटाए अवैध कनेक्शन
विज्ञापन
रानियां। घग्घर नदी से निकलने वाली रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल पर प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ढाणी 400 में अवैध पाइप हटाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने पाइप हटाने का विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला उपायुक्त के आदेशों का हवाला देकर कार्रवाई की।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों को पीछे हटना पड़ा। इस मामले में जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि चैनल में पंप लगाकर पानी लेने की अनुमति है। कुछ किसान नहर में अवैध रूप से पाइप लगाकर बोरवेल में पानी डालते हैंए जो प्रदूषण बोर्ड के अनुसार गैर कानूनी है।
अवैध पाइप के कारण रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल, नाई वाला खरीफ चैनल और जीबीएसएम लिंक चैनल के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों को खरीफ फसल की बिजाई और सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
गाैरतलब है कि रविवार को किसानों की शिकायत पर सीईओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल पर कार्रवाई की। इसमें बड़े स्तर पर किसानों की पाइप लाइनों को उखाड़ा गया है। ढाणी 400 में किसानों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला प्रशासन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल में लगाई गई अवैध पाइपों को उखाड़ने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार घग्गर से निकलने वाली सभी लिंक चैनलों में से अवैध पाइपों को बारी-बारी से हटाया जाएगा। प्रशासन इन नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
- संदीप कुमार शर्मा, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग