{"_id":"68092afd0461b255f20d2ec4","slug":"irregularities-in-zone-reorganization-in-milk-plant-memorandum-submitted-to-dc-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136780-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिल्क प्लांट में जोन पुनर्गठन में अनियमितताएं, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिल्क प्लांट में जोन पुनर्गठन में अनियमितताएं, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
नौ जोन में वोटों का असमान वितरण, तीन जोन में वोट कम, निदेशकों ने समान वोट की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मिल्क प्लांट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार विवाद का कारण प्लांट के नौ निदेशक जोन का नया पुनर्गठन है। चुनाव से पहले ही चेयरमैन, वाइस चेयरमैन सहित मौजूदा छह निदेशकों ने इस प्रक्रिया को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त से उन्होंने मांग की कि पुराने जोन के आधार पर ही चुनाव करवाए जाए। इस पर उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेने का आश्वासन दिया ।
मिल्क प्लांट के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, वाइस चैयरमैन मंगल सिंह, मांगेलाल, सतबीर कौर ने बताया कि मिल्क प्लांट के कुल नौ जोन है। इन जोन में 201 वोट हैं। चुनाव के नियमानुसार सभी जोन में 22- 22 वोट बांटें जाने थे। अधिकारियों ने अपनी चहेतों को पावर में लाने के चक्कर में किसी जोन में 17 तो किसी जोन में 28 वोट कर दिए, जो कि गलत है।
--
इस प्रकार है स्थिति
जोन 1: 28 वोट
जोन 2: 28 वोट
जोन 3: 25 वोट
जोन 4: 23 वोट
जोन 5: 17 वोट
जोन 6: 17 वोट
जोन 7: 25 वोट
जोन 8: 18 वोट
जोन 9: 20 वोट
-- -
बॉक्स
कुरुक्षेत्र मिल्क प्लांट में पुराने जोन से हुए चुनाव
चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 6 मिल्क प्लांट है। सभी के नियम एक समान होने चाहिए। कुरुक्षेत्र में चुनाव पुराने जोन पर हुए है और सिरसा के लिए अलग नियम क्यों बनाया गया है। जब एक्ट समान है तो वह नियम भी समान रूप से लागू होने चाहिए। जोन बनाते समय चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को दरकिनार किया गया।
विज्ञापन
-- -
कोट्स
तीन जोन में सोसायटी कम है। इसलिए उनमें वोटों की संख्या कम हो गई। कुरुक्षेत्र में जो चुनाव पुराने जोन के आधार पर हुए हैं, उसको लेकर मैं कुछ नहीं कह सकरा। - भागीराम, सीईओ, मिल्क प्लांट।