फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Investigation of 60 sports gradation certificates of the district completed, report will be sent to headquarters today

Sirsa News: जिले के 60 खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच पूरी, आज मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 60 sports gradation certificates of the district completed, report will be sent to headquarters today
बरनाला रोड पर ​स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फर्जी खेल प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त करने केमामले में जांच जारी है। इसी मामले में सिरसा जिला खेल विभाग भी 60 खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच कर रहा है। इसकी जांच पूरी हो चुकी है। सोमवार को विभाग की ओर से रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। विशेष रूप से रिपोर्ट लेकर कर्मचारी मुख्यालय जाएगा, ताकि कोई छेड़छाड़ न हो सके। अहम बात यह है कि यदि इस जांच रिपोर्ट के आधार पर किसी भी खिलाड़ी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो उसकी नौकरी जाना तय है।
इस मामले में जिला कार्यालय में 60 खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जांच के लिए पहुंचे थे। इन प्रमाण पत्रों में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो जिले की विभिन्न संस्थाएं और एकेडमी भी जांच के घेरे में आएंगी। इन 60 प्रमाण पत्रों में जूडो, खो- खो, क्रिकेट, हॉकी, बास्केबॉल, वालीबॉल, टेनिस, रेस आदि खेलों के प्रमाण पत्र शामिल है। अब फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर ग्रुप डी के अलावा दूसरे ग्रुप में नौकरी पाने वालों पर भी भविष्य में गाज गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन




ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जांच में संस्थाएं भी होंगी शामिल
खेल ग्रेडेशन जांच में प्रमाणपत्र बनाने वाले संस्थाएं भी उजागर होंगी। इसकी जांच भी जारी है। फर्जी ग्रेडेशन मामले में किए गए गोलमाल में कौन कौन लोग मिले हुए हैं इसका भी भांडाफोड़ खेल विभाग की ओर से किया जाएगा। किस कोच या एसोसिएशन के पदाधिकारी की मदद से कोई फर्जी प्रमाणपत्र बने उसकी जानकारी भी इन दस्तावेजों के माध्यम से सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जानिए क्या है खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र


खेल विभाग द्वारा मान्यता वाले किसी भी खेल में जब कोई खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में पदक जीतता है। उस खेल उपलब्धि के आधार पर विभाग द्वारा उसे ए, बी, सी या डी ग्रेड दिया जाता है। उसी ग्रेड के आधार पर खिलाड़ियों को नौकरी, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में लाभ मिलता है।



वर्जन
ग्रुप डी के तहत खेल कोर्ट से नौकरी लगे या भविष्य के लिए चयनित हो चुके हैं। ऐसे 60 खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच हमने की है। इसके बाद रिपोर्ट कर्मचारी लेकर मुख्यालय जाएगा। जिन खेल संघों या संस्थाओं ने इन्हें जारी किया है। सभी से संपर्क कर विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई है। - शमशेर सिंह ढूल, जिला खेल अधिकारी , सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed