{"_id":"633f12ceec768b56ea1c0461","slug":"interstate-thief-gang-member-arrested-from-bhiwani-with-stolen-bolero-sirsa-news-hsr643926350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य चोरी की बोलेरो सहित भिवानी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य चोरी की बोलेरो सहित भिवानी से गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम की गिरफ्त में। विज्ञप्ति
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की शहर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य संदीप उर्फ मटरू सिंह
को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर चोरी की बोलेरो बरामद कर ली है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पांच अक्तूबर को शहर सिरसा की सब्जी मंडी क्षेत्र से श्रवण, निवासी जीखासर तहसील नोहर, राजस्थान की बोलेरो चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चोरी की बोलेरो सहित आरोपी को भिवानी जिले के एरिया से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप उर्फ मटरू सिंह, निवासी गांव विराण, जिला भिवानी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी को चोरी की गाड़ी के साथ गांव खानक, जिला भिवानी क्षेत्र से काबू किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी की भी पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप पूर्व मटरू के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान के भिन्न-भिन्न थानों में अब तक की पूछताछ के दौरान चोरी के 14 मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी संदीप को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।