फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Internet shutdown becomes a disaster

Sirsa News: इंटरनेट बंद होना बना आफत, ओटीपी नहीं आने से कई सेवाएं अटकी

Sat, 24 Feb 2024 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Feb 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Internet shutdown becomes a disaster
सिरसा। इंटरनेट बंद होने के बाद से ही सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करना आमजन के लिए आफत बन गया है। सरल पोर्टल पर सरकार की 485 के करीब योजनाएं चलती हैं। ओटीपी नहीं आने से जरूरतमंदों के लिए आवेदन करना मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन

ओटीपी नहीं आने से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाणपत्र, नक्शे, दिव्यांग पेंशन सहित कई अहम योजनाओं के लिए आवेदन नहीं किए जा पा रहे हैं। इसके अलावा लड़कियों से जुड़ी छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं में आवेदन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरल की ये मुख्य सेवाएं है बाधित
दिव्यांग पेंशन, रिहायशी प्रमाण पत्र, लाइसेंस बनवाने, आर्म्स लाइसेंस बनवाने, देरी से बनाए जाने वाले जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, एजुकेशन लोन स्कीम, बीपीएल स्टेटस, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलाव अन्य कार्य, भावांतर भरपाई योजना, भीम अवॉर्ड, बिल्डिंग प्लान, सीएलयू, फर्म में नाम बदलवाने के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की योजनाएं और प्रमाणपत्र लेने को लेकर सरल साइट पर आवेदन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं व लोन से किसान वंचित
किसानों को केसीसी लेने, डाटा अपडेट करवाने, भावांतर भरपाई योजना, फसल बीमा करवाने संबंधी आदि योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है। सीएससी में भले ही वाईफाई की सुविधा हो लेकर ओटीपी नहीं आना एक बड़ी समस्या बना हुआ है। इस कारण किसान कई योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।

कोट्स
ओटीपी नहीं आने से बिल्डिंग प्लान, सीएलयू, जन्म प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई योजनाओं ओटीपी के कारण बाधित हैं। जिस कारण बहुत से काम पिछले कई दिनों लंबित हैं।
-प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed