फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inter-state gang stealing cable wire busted, two people including a junkie arrested

केबल तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कबाड़ी सहित दो लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inter-state gang stealing cable wire busted, two people including a junkie arrested
सिरसा। सीआईए सिरसा ने एक अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सदर सिरसा व चोपटा क्षेत्र में हुई करीब 18 वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे और चोरी किए गए सामान को औने पौने भाव में कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना सिरसा तथा चोपटा क्षेत्र में ट्यूबवेल की तार चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जांच का जिम्मा सीआईए को सौंपा था। टीम ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन कुमार निवासी गांव रुपावास तथा सत्यपाल निवासी गांव कोटली के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी किए गए माल को औने-पौने दामों पर कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केबल चोरी तथा अन्य चोरी की करीब 18 वारदात को करना स्वीकार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है। आरोपियों ने राजस्थान के भी नोहर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया कुछ सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

वारदात से पहले खेतों में करते थे रेकी
पकड़े गए मुख्य आरोपी सरवन ने बताया है कि वारदात करने से पहले वह खेतों की रेकी करता था और उसके बाद केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देता था। उसके बाद चोरी किए गए माल को अपने कबाड़ी साथी को बेच देता था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसमें चोरी की अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed