फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Instructions given to prevent cyber fraud

Sirsa News: साइबर ठगी से बचाव के लिए दी हिदायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to prevent cyber fraud
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने साइबर अपराधियों से बचने के लिए पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने आमजन को साइबर ठगी से बचने के लिए विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे हैं। जनता समझदारी और सावधानी से ही इनके जाल से बच सकती है।
विज्ञापन

अपराधी अनजान नंबर से कॉल कर खुद को परिचित बताते हैं और किसी तीसरे व्यक्ति के पास पेमेंट रुकी होने की बात कहकर पैसे भेजने के लिए ओटीपी या क्यूआर कोड मांगते हैं। अगर ओटीपी शेयर किया जाता है या क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है तो बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होकर अकाउंट खाली हो सकता है, इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन






वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करते हैं पैसे की मांग

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि साइबर अपराधियों का गिरोह व्हाट्सएप या फेसबुक पर वीडियो कॉल कर अश्लील कॉल के लिए उकसाता है। कुछ लोग झांसे में आ जाते हैं और ठग अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करते हैं, जो लोग मना करते हैं, उनकी फोटो लगाकर फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर भी ब्लैकमेल किया जाता है। जिला पुलिस की ओर से साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। एसपी ने चेतावनी दी कि थोड़ी सी लापरवाही से वर्षों की कमाई पर पानी फिर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है, तो तुरंत सरकार की ओर से जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed