फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Instructions for early evacuation and fogging in waterlogged areas

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल्द निकासी व फॉगिंग करवाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions for early evacuation and fogging in waterlogged areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ऐलनाबाद। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में बारिश का पानी भरा है, वहां से जल्द से जल्द पानी निकासी का कार्य पूरा किया जाए। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला, उपमंडल व खंड स्तर पर कमेटी बनाए जाए तथा फोन नंबर भी सार्वजनिक करें ताकि कोई भी व्यक्ति सीधे फोन करके सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती मौसम के मद्देनजर मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाएं तथा लारवा के सैंपल लें।
वे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ऐलनाबाद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विशेष रूप से जागरूक करें ताकि वे इनका लाभ मिल सकें। उन्होंने नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें और गंदगी फैलाने वाले लोगों के चालान करें। इसके अलावा आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक थैली के बजाय कपड़े व जूट के बने थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सांसद दुग्गल ने कृषि विभाग से संबंधित एजेंडे में शामिल योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार कृषि सुधार की दिशा में निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र की ओर से चलाई गई हर योजना का लाभ किसानों को मिले। इसके अलावा किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए अधिक से अधिक जागरूक करें। इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पूनिया, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह संधू, अमीर चंद मेहता, पंकज दुग्गल, भूरा राम डूडी, रतन जमालिया, इंद्रेश गुर्जर, एमसी सुनील कुमार, रोहताश कुमार, राकेश जोशी, राजु लाडवाल, राजन शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, विजय यादव, जसवीर चहल, डॉ. भजनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रखे गए विभिन्न विभागों के 35 एजेंडे
बैठक में 35 एजेंडे रखे गए, जिनमें शामिल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परंपरागत खेती कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न केंद्र आधारित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed