{"_id":"669d646357baacc51a0590b4","slug":"instead-of-questioning-others-hooda-should-answer-on-land-scam-abhay-chautala-sirsa-news-c-21-hsr1011-425849-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों से सवाल करने के बजाय भूमि घोटाला पर जवाब दें हुड्डा : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों से सवाल करने के बजाय भूमि घोटाला पर जवाब दें हुड्डा : अभय चौटाला
Mon, 22 Jul 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरों से सवाल पूछने के बजाय प्रदेश को स्वयं इस बात का जवाब दें कि 72 हजार एकड़ को बिल्डर्स को कौड़ियों के भाव बेचकर जुटाया गया धन कहां है। विधायक अभय चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत ऐलनाबाद हलके के गांव नाथूसरी कलां, तरकांवाली, गिगोरानी, जसानिया, कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईआना, राजपुरा साहनी, रामपुरा ढिल्लों व हंजीरा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने स्पेशल इकोनॉमिक जोन के नाम पर किसानों से 72 हजार एकड़ भूमि कम दामों पर खरीदकर बड़े बिल्डर्स को सौंप दी थी, जो कि बहुत बड़ा घोटाला है। इनेलो ने इस मामले में 400 पेजों की चार्जशीट बनाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व राज्यपाल को सौंपी थी। मगर, आज तक उसकी कोई जांच नहीं करवाई गई। अभय सिंह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने जिन किसानों की जमीन हासिल की थी, उन्हें आश्वस्त किया गया था कि उनके बच्चों को स्पेशल इकोनॉमिक जोन में लगने वालीं औद्योगिक इकाइयों में नौकरियां दी जाएंगी, मगर आज तक उन जोन का कोई अता पता नहीं है।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने ऐलनाबाद से सदैव राजनीतिक द्वेष रखा है। यही कारण है कि आज हलके के अधिकांश गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं है। क्षेत्र में स्कूलों के भवन जर्जर हैं और वहां पर्याप्त संख्या में शिक्षक भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन सब विपरीत परिस्थितियों को बदलने के लिए जरूरी है कि वे विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन को मजबूत करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, महेंद्र बाना, प्रवेश सींवर, प्रदीप गोदारा, विजेंद्र, रविल सींवर, जगतपाल कासनिया व देवेंद्र आदि मौजूद रहे।