{"_id":"6862d10afe0ae911140ba94c","slug":"inlds-statewide-protest-tomorrow-against-hike-in-electricity-rates-jasvir-jassa-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140130-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ इनेलो का राज्यव्यापी प्रदर्शन कल : जसवीर जस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ इनेलो का राज्यव्यापी प्रदर्शन कल : जसवीर जस्सा
Mon, 30 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली के दामों के विरोधस्वरूप 1 जुलाई को पंचकूला में इनेलो की ओर से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से प्रदेशवासियों पर पहले से ही महंगी बिजली की दरों में वृद्धि कर उनकी कमर तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के खिलाफ ही इनेलो कल जिला पंचकूला के सेक्टर-6 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सरकार को इस निर्णय को वापस लेने पर बाध्य करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस राज्यव्यापी प्रदर्शन में सिरसा की भागीदारी अहम रहेगी।
बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 6 बजे अपने निजी वाहनों से पंचकूला के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर सरकार के इस जनविरोधी निर्णय का जमकर विरोध करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून की लचर व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन होते व्यापार, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध भाजपा की गलत नीतियों का परिणाम है।