फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD is a sapling planted by former Deputy Prime Minister Devi Lal: Abhay

इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है: अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
INLD is a sapling planted by former Deputy Prime Minister Devi Lal: Abhay
अभय सिंह चौटाला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल की कल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर फतेहाबाद हलके से अनेक लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में फतेहाबाद के प्रभारी जसवीर सिंह जस्सा के प्रयासों से इनेलो में शामिल होने वाले लोगों को प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है, जिसे इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत सींचकर एक वृक्ष बना दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी वर्गों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने इनेलो में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा सम्मान देने की बात कही। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज देश प्रदेश की जो स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं है। कहीं किसानों के हकों को दबाने की कोशिश की जा रही है तो कहीं कर्मचारियों के वेतन भत्ते काटकर उनका रोजगार छीना जा रहा है। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सिंह जस्सा, महिला विंग अध्यक्ष कृष्णा फौगाट, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, जरनैल चांदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed