फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD and JJP supported lost in village Chautala, Congress candidate won

Haryana Panchayat Election: गांव चौटाला में इनेलो और जजपा समर्थित हारे, कांग्रेस उम्मीदवार जीता

Sun, 13 Nov 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 11:53 PM IST
सार

हरियााणा की चौधर के बड़े गांव चौटाला में यहां से संबंधित दो प्रमुख पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के परिवार से निकली दोनों पार्टियों के समर्थित प्रत्याशियों को हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
INLD and JJP supported lost in village Chautala, Congress candidate won
गांव चौटाला में विजेता के साथ जीत की खुशी मनाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में इनेलो और जजपा के समर्थन से खड़े हुए सरपंच उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुभाष उर्फ बबलू ने 140 वोट से जीत हासिल की है। चौटाला गांव में विभिन्न पार्टियों के सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुभाष उर्फ बबलू बिश्नोई के बीच कड़ा रोचक मुकाबला रहा।

विज्ञापन


जजपा के उम्मीदवार के पक्ष में पार्टी के बड़े नेताओं ने गांव में ही डेरा डाल दिया था। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वय अजय सिंह चौटाला ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में गांव मे नुक्कड़ सभाएं भी की थी, लेकिन चौटाला गांव के जागरूक मतदाता किसी भी नेता के झांसे में नहीं आए।
विज्ञापन


चौटाला गांव में कांग्रेस समर्थित सुभाष उर्फ बबलू को 2894 वोट मिले, इनेलो के उम्मीदवार प्रेम गुरिया को 2754 वोट मिले, जजपा कश्मीरा सहारण को 1634 वोट मिले, आजाद उम्मीदवार प्रेमसुख गोदारा को 361 वोट, आजाद उम्मीदवार हनुमान वाल्मीकि को 1234 वोट, आजाद उम्मीदवार विनोद किलानिया को 107 वोट आजाद उम्मीदवार कुलदीप जाखड़ को 133 वोट, वहीं नोटा पर भी 73 वोट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में नशा रोकने व विकास करवाने का किया था वायदा 
संजय हिटलर ने कहा कि हमने कहा था कि नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएंगे। निश्चित रूप से हम पंचायत में पहला प्रस्ताव  नशे के खिलाफ लेकर आएंगे। इसके साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जनता को वंचित नहीं रहने देंगे। हमेशा आमजन के बीच रहकर सुख-दुख के भागीदार बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed