फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information given to farmers about kinnow, cotton and soil

Sirsa News: किसानों को दी किन्नू, कपास और मिट्टी की जानकारी

Fri, 09 Feb 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about kinnow, cotton and soil
सिरसा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के विशेषज्ञों ने गांव बकरियांवाली में स्थित स्वामी प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म में किन्नू खेत दिवस मनाया। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को किन्नू, कपास और मिट्टी की जानकारी दी।
विज्ञापन

केवीके से बागवानी की जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. विनीता राजपूत ने बताया कि किन्नू के पौधों की कटाई, छंटाई का आजकल उचित समय है। इसके बाद ही पौधों में निर्धारित मात्रा में गोबर और अन्य देसी खाद का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. विनीता राजपूत ने किसानों को पौधों की कटिंग करते समय सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. सुनील बैनीवाल ने सरसों में लगने वाली बीमारियों के पहचान और बचाव की जानकारी देकर कपास की खेती भी सिखाई। केवीके कोऑर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी जांच करवाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. जाखड़ ने कहा कि गुलाबी सुंडी से बचाने के लिए कपास के अवशेषों का सही प्रबंधन जरूरी है। इस मौके पर युवा व्यवसायी केतन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनिया, किसान दारा सिंह, रोहतास, वेदप्रकाश, महावीर, आदराम, दिनेश, रामचंद्र, कालूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed