फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information about Inspire Award Standard Scheme given to heads of government and private schools

Sirsa News: सरकारी व निजी स्कूल के मुखियाओं को दी इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Information about Inspire Award Standard Scheme given to heads of government and private schools
सिरसा। राजकीय स्कूल में प्र​शिक्षण के दौरान उप​स्थित प्रधानाचार्य व अ​धिकारी। संवाद
ओढां। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना की जानकारी देने के लिए मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ओढां में सरकारी और निजी विद्यालयों के मुखियाओं के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अमन पाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान समस्त उपस्थित स्कूल मुखियाओं से रूबरू होते हुए डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया पहल के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको 10 हजार रुपये की अवाॅर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवाॅर्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देशभर से एक लाख छात्रों को मिलेगा पुरस्कार

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से देशभर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ एक लाख विचारों का चयन किया जाएगा। इन चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी पुरस्कार राशि उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। विचारों का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान में मौजूद तकनीक से बेहतरी के आधार पर होगा। इसके बाद पूरे भारत से जिलास्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता करवाकर एक लाख में से 10 हजार नवप्रवर्तनों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के माध्यम से 10 हजार में से एक हजार नवप्रवर्तनों का चयन होगा। चयनित एक हजार प्रतिकृति को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में रखा जाएगा, जहां से श्रेष्ठ 60 को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।



ये विचार नहीं होंगे मान्य

प्रतियोगिता में सामान्य विचार/प्रोजेक्ट जैसे पन बिजली परियोजना, बारिश के पानी का संग्रहण, जल स्तर सूचक, जैविक खाद, उर्जा बनाने के लिए टरबाइन का उपयोग, भूकंप सूचक यंत्र को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।







----------------इंस्पायर अवॉर्ड मानक में बच्चों को केवल नवप्रवर्तनों के लिए प्रेरित करना है। माता-पिता बच्चों को मौलिक विचारों को प्रोटोटाइप/मॉडल बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अपने खुद के विचार नहीं दे सकते हैं। - डाॅ. मुकेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर अवाॅर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article