फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Incomplete arrangements of the administration, water logging in the entire city due to 27 mm of rain

Sirsa News: प्रशासन के अधूरे बंदोबस्त, 27 एमएम बारिश से पूरे शहर में जलभराव

Mon, 26 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Incomplete arrangements of the administration, water logging in the entire city due to 27 mm of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मानसून की पहली बारिश ने लोगों की गर्मी से तो राहत दी, लेकिन प्रशासन के अधूरे बंदोबस्त के चलते पूरे शहर में जलभराव हो गया। रविवार रात को व सोमवार सुबह शहर में 27 एमएम बारिश हुई। इसके कारण शहर के चौक-चौराहे व रोड पानी से लबालब हो गए। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। खेतों में धान की रोपाई का कार्य जोरों से शुरू हो गया है।
बारिश के बाद शहर के आंबेडकर चौक, हिसारिया बाजार, बेगू रोड, नोहरिया बाजार, शिव चौक से वाल्मीकि चौक, शिव चौक से अनाज मंडी क्षेत्र, जनता भवन रोड, बरनाला रोड, हिसार रोड, कंगनपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इन स्थानों पर डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा रहा। इसके कारण वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए, जिससे चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि 24 घंटे में जन स्वास्थ्य विभाग ने 77 मिलियन लीटर पानी की निकासी सीवरेज लाइन के माध्यम से करवाई गई है। विभाग की ओर से किसी क्षेत्र में मोटर तो किसी क्षेत्र में पंप लगाकर स्थिति का समाधान किए जाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


तीन दिन तक बारिश की संभावना
सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 24 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार तीन दिनों तक जिले में लगातार बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से दो गायों की हुई मौत
शहर के वाल्मीकि चौक क्षेत्र स्थित कच्चा बास लेख सिंह वाली गली में सुबह पांच बजे करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में भय की स्थिति भी बन गई। इसके पश्चात नगर परिषद का ठेकेदार दोनों गायों के शव को गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गया।

हिसारिया बाजार में गैस पाइप लाइन में धंसा ट्रैक्टर का टायर
बारिश के बाद हिसारिया बाजार में पानी जमा होने के कारण यहां पर खोदी गई गैस पाइप लाइन में ट्रैक्टर का टायर धंस गया। दोपहर बाद पानी कम होने के बाद ट्रैक्टर को लाइन से बाहर निकाला जा सका। इसके साथ ही कई स्थानों पर सीवर मैनहोल ऊपर उठे होने व धंसे होने के कारण भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
क्षेत्र, एमएम
सिरसा, 27
ओटू, 10
पंजुआना, 10
रोड़ी , 04
कालांवाली , 12
खुइयांमलकाना , 14
अबूबशहर, 16
गोलेवाला, 6
नहराना, 2


शहर में तीन डिस्पोजल और एक मोटर व एक पंप लगाकर पानी की निकासी करवाई जा रही है। दिनभर में 77 मिलियन लीटर पानी की निकासी करवा दी गई है। जनता भवन रोड, कंगनपुर रोड और हिसार रोड पर ही पानी की निकासी का काम शेष रहे गया है। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा ।


वर्जन
शहर के डबवाली रोड पर स्थित पंपिंग स्टेशन पर मोटरें लगाने का काम किया जा रहा है ,जबकि हिसार रोड पाइप लाइन डाली जा रही है। एक जुलाई तक दोनों प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed