{"_id":"94abd4e4f3716805f1feaa4429f130ed","slug":"income-tax-survey-in-jwelers-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान पर आयकर टीम का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकान पर आयकर टीम का सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को नोहरिया बाजार स्थित रामेश्वर ज्वैलर्स पर
विज्ञापन
पहुंचकर सर्वे किया। उधर, आयकर का छापा पड़ने की बात सुनकर ज्वैलर्स में
हड़कंप मच गया और कुछ के प्रतिष्ठान बंद हो गए तो कुछ देर बाद खोल लिए गए।
आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुक्त भवानी शंकर के दिशानिर्देश में सिरसा में रामेश्वर ज्वैलर्स पर पहुंची टीम का नेतृत्व उप आयकर आयुक्त नीतिन गर्ग व सिरसा की आयकर अधिकारी कैलाश कक्कड़ कर रही थीं।
टीम में आयकर विभाग के अनेक अधिकारी शामिल हैं। जब टीम नोहरिया बाजार में रामेश्वर ज्वैलर्स पर पहुंची तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचकर पता करने लगे कि आखिर आयकर विभाग की टीम यहां क्यों आई है।
सर्वे का काम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि टीम सर्वे कर रही है।