फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inauguration of library in Government Senior Secondary School, Patli Dabur, DEO said - Books and library are common heritage of humanity.

Sirsa News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर में पुस्तकालय का उद्घाटन, डीईओ बोले- पुस्तकें और पुस्तकालय मानवता की साझा विरासत

Wed, 16 Oct 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of library in Government Senior Secondary School, Patli Dabur, DEO said - Books and library are common heritage of humanity.
पुस्तकालय का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह।  स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर में नवनिर्मित सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें और पुस्तकालय मानवता की साझा विरासत और धरोहर होते हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों का विकास समाज और संस्कृति के विकास से जुड़ा हुआ है। मैं समझता हूं कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश की संस्कृति को जीवंत रखने में पुस्तकों की अहम् भूमिका रही है।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. रोशन लाल पूनिया, स्कूल में आए हुए समस्त अतिथियों का गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने सुंदर व सुसज्जित पुस्तकालय को देखकर स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा की। पुस्तकालय के उद्घाटन बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण लाल ने कहा कि पुस्तकें हमारा मार्गदर्शन करती हैं और जीवन यात्रा में सच्चे साथी की तरह सहयोग करती हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पतली डाबर के सरपंच लखविंदर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार, पुस्तकालय इंचार्ज जयवीर सिंह, संजय शर्मा, पंकज कुमार, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed