{"_id":"65e20dc22b9b576d3b09daf2","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-82-development-works-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116020-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांसद ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांसद ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Fri, 01 Mar 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सांसद सुनीता दुग्गल शुक्रवार को गांव गोरीवाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए सांसद निधि कोष से लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सांसद ने सिरसा, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां व डबवाली विधानसभा क्षेत्रों में आईपीबी गलियों, एससी चौपाल, ओपन जिम, गांवों के स्कूलों के प्रार्थना सभा स्थल के शेड आदि कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश ओर प्रदेश में चहुमुखी व तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं, जिसके तहत विकसित भारत यात्रा के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर, आयुष्मान कार्ड व लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।
दुग्गल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1,80,000 रुपये तक की आय वाले गरीब परिवार के बच्चों की स्कूलों में फीस माफ की है। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलते हुए प्रदेशभर में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएं हैं और आमजन को बिना किसी असुविधा के धरातल स्तर पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कई कारगर योजनाएं लागू की गई है जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता देव कुमार शर्मा, प्रिंस बिश्नोई, सूरजभान बुमरा, जयपाल सिंह बग्गी, ब्लॉक समिति सदस्य जगदीश माहर, गगन भारद्वाज, सुनील डूडी, सीता राम छापोला आदि मौजूद रहे।